Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंजीनियर दिवस पर दी प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों को बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंजीनियर दिवस पर दी प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों को बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को इंजीनियर दिवस के अवसर पर प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों को बधाई दी। बता दें कि यह दिन इंजीनियरों के योगदान के प्रति सम्मान और साथ ही प्रसिद्ध सिविल इंजीनियर एवं प्रशासक एम. विश्वेश्वरैया की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि "आज इंजीनियर दिवस पर मैं सर एम विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिनकी प्रतिभा ने भारत के इंजीनियरिंग परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है।

इसके साथ ही मैं उन सभी इंजीनियरों को हार्दिक बधाई देता हूं, जो अपनी रचनात्मकता और दृढ़ संकल्प के जरिए नवाचार को आगे बढ़ा रहे हैं और कई क्षेत्रों में कठिन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा कि ‘‘हमारे इंजीनियर विकसित भारत के निर्माण के सामूहिक प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।’’

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!