
प्राचार्य ने महिला प्रोफेसर को भेजा आईलवयू का संदेश, उनके खिलाफ बैठ गई जांच
अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ के एक प्रतिष्ठित कॉलेज के प्राचार्य द्वारा महिला प्रोफेसर को आई लव यू बोलने का मामला जिलाधिकारी के पास पहुंच गया है। मामले का संज्ञान लेकर एक्शन में आए डीएम ने प्राचार्य पर जांच बैठा दी है। डीएम ने कॉलेज प्रबंधन को जांच के आदेश दिए हैं। दरअसल, एक कॉलेज के प्राचार्य द्वारा साथी महिला प्रोफेसर को आईलवयू बोलने का व्हाट्सएप स्क्रीन शॉट वायरल होने के बाद शिकायत हुई थी।
शिकायत में बताया गया कि प्राचार्य ने एक विभाग की प्रोफेसर पर अभद्र टिप्पणी की है।
घटना 27 फरवरी है। इसमें प्राचार्य ने कैंसर जागरूकता कार्यक्रम के संबंध में एक सूचना सुबह 8.39 बजे डाली। जिसके बाद कुछ शिक्षकों को रिप्लाई आया। इसके बाद उन्होंने महिला प्रोफेसर को आई लव यू का संदेश लिखकर ऑफिशियल ग्रुप पर डाल दिया। मैसेज किए कुछ ही समय हुआ कि कि प्राचार्य ने मैसेज हटा दिया। लेकिन तब तक उस मैसेज का किसी ने स्क्रीन शॉट ले लिया। और फिर स्क्रीन शॉट वायरल कर दिया है।
शिकायतकर्ता अनुज कुमार ने प्राचार्य के कृत्य की शिकायत राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिलाधिकारी अलीगढ़, एसएसपी अलीगढ़, मुख्य सचिव उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश, निदेशक उच्च शिक्षा प्रयागराज, कुलपति राजा महेंद्र प्रताप विवि अलीगढ़, क्षेत्रीय अधिकारी उच्च शिक्षा आगरा, प्रबंध समिति कॉलेज को शिकायती पत्र लिखा है। शिकायतकर्ता ने शिकायत के साथ स्क्रीन शॉट को भी अटैच किया है। प्राचार्य ने तब बताया था कि उनकी पत्नी का नाम उनके नाम जैसा ही है। गलती से ग्रुप में संदेश चला गया।

News Editor
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!