Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
नेपाल की जेलों से भागे कैदी..भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई

नेपाल की जेलों से भागे कैदी..भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई

10 कैदियों को भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करते पकड़ा

नई दिल्ली,। नेपाल में जारी अशांति और जेल से कैदियों के भागने की घटना के बाद, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भारतीय सीमा सुरक्षा बल सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने नेपाली आर्म्ड पुलिस फोर्स (एपीएफ) के साथ मिलकर सीमा पर कड़ी निगरानी और गश्त बढ़ा दी है। इसके तहत सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है और गहन जाँच चल रही है। सीमावर्ती चौकियों पर सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।


सीमा पर गश्त मार्गों को फिर से व्यवस्थित किया गया है। वहीं भाग चुके कैदियों की सूची मांगी गई है, जिसमें उनके नाम, आपराधिक रिकॉर्ड और अति-जोखिम वाले कैदियों की जानकारी शामिल है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दो त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्विक रिएक्शन टीम) का गठन किया गया है।
भागे हुए कैदियों की गिरफ्तारी

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!