Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
सुप्रीम कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश चुनने की प्रक्रिया शुरू

सुप्रीम कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश चुनने की प्रक्रिया शुरू

केंद्र सरकार ने देश के अगले मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम से नाम मांगा है।विधि मंत्रालय ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजकर
अगले मुख्य न्यायाधीश के नाम की अनुशंसा करने के लिए अनुरोध किया है।
वर्तमान मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई 23 नवंबर को सेवानिवृत होने जा रहे हैं। परंपरा के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के दूसरे वरिष्ठ न्यायाधीश को मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाता है। वरिष्ठता क्रम में सूर्यकांत अगले मुख्य न्यायाधीश बन सकते हैं। इसके पहले कॉलेजियम को अगले मुख्य न्यायाधीश के नाम की अनुशंसा केंद्र सरकार से करनी होती है। अंतिम नियुक्ति के अधिकार केंद्र सरकार के पास होते हैं इस स्थिति को देखते हुए कॉलेजियम पहले सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों के साथ विचार विमर्श करती है। उसके बाद कॉलेजियम द्वारा अनुशंसा केंद्र सरकार को भेजी जाती है। नए मुख्य न्यायाधीश का नाम कॉलेजियम को सरकार को जल्द से जल्द भेजना होगा।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!