Dark Mode
  • Friday, 10 July 2026
पंजाब पुलिस को शक: हिमाचल में पाकिस्तान की आईएसआई ने कराया ब्लास्ट?

पंजाब पुलिस को शक: हिमाचल में पाकिस्तान की आईएसआई ने कराया ब्लास्ट?

चंडीगढ़। नए साल के पहले ही दिन हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नलागढ़ पुलिस स्टेशन के समीप हुए एक शक्तिशाली विस्फोट ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। 1 जनवरी की सुबह करीब 9:40 बजे हुए इस धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इसकी गूँज 400 से 500 मीटर दूर तक सुनी गई। विस्फोट के कारण पुलिस स्टेशन के स्टोर रूम की खिड़कियां चकनाचूर हो गई और आसपास की इमारतों के शीशे भी चटक गए। घटना स्थल पर करीब ढाई फुट गहरा गड्ढा बन गया, जो विस्फोट की मारक क्षमता को दर्शाता है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि सुबह का समय होने के बावजूद इस घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं मिली।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!