Dark Mode
  • Tuesday, 07 July 2026
E20 पेट्रोल पर उठे सवाल, सर्वे में सामने आई वाहन चालकों की चिंता

E20 पेट्रोल पर उठे सवाल, सर्वे में सामने आई वाहन चालकों की चिंता

देशभर में किए गए एक सर्वे में E20 पेट्रोल को लेकर लोगों की मिश्रित राय सामने आई है। 316 जिलों के 22,567 पेट्रोल वाहन मालिकों में से 53% लोगों ने इसे लागू करने की प्रक्रिया पर असंतोष जताया। वहीं 66% वाहन चालकों का कहना है कि E20 पेट्रोल इस्तेमाल करने के बाद उनकी गाड़ी का माइलेज घटा है। 45% लोगों ने वाहन के रखरखाव और मरम्मत का खर्च बढ़ने की शिकायत भी की। खासकर 2023 से पहले बने वाहनों के मालिकों ने प्रदर्शन में गिरावट और इंजन संबंधी समस्याओं की बात कही। सर्वे के नतीजों ने E20 पेट्रोल को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!