Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
चीन सिंगापुर हांगकांग दक्षिण कोरिया थाईलैंड जापान से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य

चीन सिंगापुर हांगकांग दक्षिण कोरिया थाईलैंड जापान से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने चीन सिंगापुर हांगकांग दक्षिण कोरिया थाईलैंड और जापान से आने वाले यात्रियों के लिए 1 जनवरी 2023 से आरटी-पीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी है। इन देशों से आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में यात्रियों के लिए प्रस्थान पूर्व आरटी-पीसीआर निगेटिव जांच रिपोर्ट अनिवार्य होगी।

सरकार की ओर से एयरलाइन को जारी निर्देश के मुताबिक आरटी-पीसीआर की रिपोर्ट यात्रा शुरू करने से 72 घंटे के भीतर की होनी चाहिए। इन देशों के अलावा प्रत्येक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में आने वाले यात्रियों के दो प्रतिशत रैंडम जांच भी जारी रहेगी। भारत ही नहीं दुनिया के कई और दूसरे देश भी चीन में कोरोना के मामलों को लेकर अलर्ट हैं। अमेरिका जापान इटली समेत कई देशों ने चीन से आने वाले यात्रियों के लिए खास नियम बनाए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सोमवार को राज्यों को लिखे पत्र में कहा कि कुछ देशों विशेष रूप से चीन सिंगापुर हांगकांग कोरिया गणराज्य थाइलैंड और जापान में कोविड-19 के मामले बढ़ने के संदर्भ में दिशा-निर्देशों में बदलाव किया गया है। ये दिशा-निर्देश 1 जनवरी से प्रभाव में आये हैं। भूषण ने पत्र में कहा ‘‘यह उन यात्रियों के लिए लागू होगा जो इन देशों (जिनका उल्लेख है) से आ रहे हैं भले ही उनकी यात्रा किसी भी देश से शुरू हुई हो।

चीन में कोरोना से हालात दिनोंदिन बिगड़ते जा रहे हैं बावजूद इसके चीन 8 जनवरी से अपनी सीमाएं खोल रहा है। इससे दुनिया के कई देशों में बेचैनी बढ़ी है। भारत समेत कई देशों ने चीन से आ रहे लोगों के लिए कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी बना दी है। चीनी यात्रियों के लिए सख्त कोविड नियम बनाने वाले देशों की तादाद बढ़ती जा रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!