Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
राहुल ने कहा- यह आयोग चोरों का रक्षक और बताए कैसे हो रहे कांग्रेस के वोट चोरी

राहुल ने कहा- यह आयोग चोरों का रक्षक और बताए कैसे हो रहे कांग्रेस के वोट चोरी

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज गुरुवार को भी बड़ा धमाका कर दिया। उन्होंने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के ठीक पहले एक वीडियो जारी किया और कहा कि आप लोग अपनी अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए। राहुल के इस संकेत के बाद वे मंच पर आए और उन्होंने कांग्रेस के वोटरों के नाम डिलीट होने के सबूत रखे साथ ही कहा कि वोट चोरों की रक्षा भारत का चुनाव आयोग कर रहा है।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि, मैं ऐसा कुछ नहीं कहता जो सच न हो। मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो अपने देश से प्यार करता हूं, मैं अपने संविधान से प्यार करता हूं, मैं लोकतांत्रिक प्रक्रिया से प्यार करता हूं और मैं उस प्रक्रिया की रक्षा कर रहा हूं। राहुल गांधी ने कहा कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त उन लोगों को बचा रहे हैं, जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र को खत्म कर दिया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!