Dark Mode
  • Wednesday, 10 June 2026
राजस्थान की पंचायत का फैसला:बहुओं के हाथ से छिनेगा टच स्क्रीन फोन,केवल कीपैड चला पाएंगी

राजस्थान की पंचायत का फैसला:बहुओं के हाथ से छिनेगा टच स्क्रीन फोन,केवल कीपैड चला पाएंगी

जयपुर। राजस्थान के जालोर जिले की एक ग्राम पंचायत ने अजीबो गरीब फैसला सुनाया है। इस फैसले के तहत कोई भी बहु अब टच स्क्रीन वाला फोन अपने पास नहीं रख पाएगा। उसे केवल कीपैड वाला मोबाइल चलाने के अधिकार होगा। 26 जनवरी से प्रभावी होने वाले इस फैसले के तहत, 15 गांवों की बहुएं और लड़कियां अब कैमरा वाले यानी स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगी। जब पंचायत के इस फैसले पर विरोध की बात उठी, तो सुजनाराम चौधरी ने अजीब तर्क दिया। उन्होंने कहा कि यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि बच्चे अक्सर घर की महिलाओं का फोन इस्तेमाल करते हैं, जिससे उनकी आंखों की रोशनी पर बुरा असर पड़ता है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!