Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
राजनाथ सिंह ने चेताया कहा- ऑपरेशन सिंदूर को केस स्टडी बनाकर युद्ध जैसी स्थिति के लिए तैयार रहें

राजनाथ सिंह ने चेताया कहा- ऑपरेशन सिंदूर को केस स्टडी बनाकर युद्ध जैसी स्थिति के लिए तैयार रहें

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चेतावनी दी कि भारत को हर पल युद्ध जैसी स्थिति के लिए तैयार रहना होगा, क्योंकि मई में पाकिस्तान के साथ चार दिवसीय सैन्य संघर्ष ने सिद्ध कर दिया कि सीमाओं पर कभी भी कुछ भी हो सकता है। एक कार्यक्रम में संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को दिए कड़े जवाब को भविष्य की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति की रूपरेखा बनाने और सीखने के लिए एक केस स्टडी के रूप में इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि 7-10 मई के इस अभियान में स्वदेशी हथियारों के प्रभावी उपयोग ने भारत की क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई दी, लेकिन यह युद्ध को दरवाजे पर दस्तक देने जैसी स्थिति भी पैदा कर गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!