Dark Mode
  • Saturday, 14 March 2026
रमनदीप को आईपीएल में इस बार बेहतर प्रदर्शन का भरोसा

रमनदीप को आईपीएल में इस बार बेहतर प्रदर्शन का भरोसा

नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के ऑलराउंडर रमनदीप सिंह को भरोसा है कि वह इस बार बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। रमनदीप ने कहा कि पिछले एक साल से उन्होंने अपने को मानसिक रूप से मजबूत बनाने के साथ ही बल्लेबाजी में निरंतरता लाने का अभ्यास किया है। जिसका भी उन्हें लाभ मिलेगा। रमनदीप के अनुसार टीम के पास शेन वॉटसन और आंद्रे रसेल जैसे कोच हैं जिनसे उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला है। वॉटसन इस सत्र में केकेआर के साथ सहायक कोच के रूप में जुड़े हैं, जबकि रसेल टीम में पावर कोच की भूमिका में हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!