मेलबर्न में सम्मान के बाद रसिका दुग्गल ने साझा किए खास अनुभव
मुंबई। अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न 2026 में सम्मान हासिल करने के बाद ऑस्ट्रेलिया यात्रा की कई यादें साझा कीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम की तस्वीरें पोस्ट करते हुए बताया कि व्यस्त कार्यक्रम के बीच यह सफर उनके लिए काफी प्रेरणादायक रहा। यात्रा के दौरान रेखा, रानी मुखर्जी और विजय से मुलाकात भी खास रही। रसिका ने रेखा के साथ ‘उमराव जान’ देखने को सबसे यादगार पल बताया। उन्होंने रानी मुखर्जी की एक पुरानी घटना का भी जिक्र किया। ‘दिल्ली क्राइम’ के लिए मिला पुरस्कार उनके इस सफर की महत्वपूर्ण उपलब्धि रहा।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!