Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में चूहों का आतंक:

ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में चूहों का आतंक:

पूर्व विधायक ने वीडियो शेयर कर उठाए सवाल
पटना। भाजपा छोड़ राजद में शामिल हुए पीरपैंती (भागलपुर) के पूर्व विधायक ललन पासवान ने बांका इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में चूहे को मारते हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने ट्रेनों में चूहों के आतंक और यात्रियों की बढ़ती परेशानी पर ध्यान आकर्षित करते हुए रेलवे में हाउसकीपिंग, मेंटेनेंस और अन्य कार्यों के निजीकरण पर गंभीर सवाल उठाए। ललन पासवान ने बताया कि वे गुरुवार रात फर्स्ट एसी कोच में पटना से भागलपुर यात्रा कर रहे थे। इतनी महंगी और अव्वल दर्जे की बोगी में बड़े-बड़े चूहे यात्रियों को काट रहे हैं तो स्लीपर, सेकंड और थर्ड एसी कोचों की स्थिति का आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!