Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
राहत से भरा अभियान: थाईलैंड से 26 महिलाओं समेत 270 नागरिकों की हुई वापसी

राहत से भरा अभियान: थाईलैंड से 26 महिलाओं समेत 270 नागरिकों की हुई वापसी

बैंकॉक,। भारत सरकार ने एक और सफल मानवीय अभियान के तहत थाइलैंड के मेसॉट शहर से 270 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश लाया। जिनमें 26 महिलाएं शामिल हैं। ये नागरिक म्यांमार के म्यावाडी सीमा क्षेत्र में संचालित साइबर धोखाधड़ी केंद्रों से भागकर थाइलैंड पहुंचे थे। इस अभियान का संचालन बैंकॉक स्थित भारतीय दूतावास और चियांग माई के भारतीय वाणिज्य दूतावास ने थाई अधिकारियों के सहयोग से किया। भारतीय वायु सेना के दो विशेष विमानों ने इन नागरिकों को भारत वापस लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सूत्रों के अनुसार, ये भारतीय नागरिक म्यांमार से अवैध रूप से थाइलैंड में प्रवेश करने के बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा हिरासत में लिए गए थे। इन्हें म्यांमार के साइबर फ्रॉड सिंडिकेट्स में जबरन काम करने के लिए मजबूर किया गया था। भारतीय दूतावास ने रॉयल थाई सरकार की एजेंसियों के साथ मिलकर इनकी वापसी सुनिश्चित की। कई युवाओं को आकर्षक नौकरी के झूठे वादों के जरिए इन अपराधी नेटवर्क्स में फंसाया गया था, जहां उन्हें ऑनलाइन धोखाधड़ी के लिए मजबूर किया जाता था। म्यावाडी और आसपास के क्षेत्रों में ‘नो-रूल जोन’में ऐसे ट्रांसनेशनल क्रिमिनल नेटवर्क साइबर स्कैम चलाते हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!