दंगों के आरोपी उमर और शरजील को झटका, कोर्ट ने कहा- भूमिका गंभीर है जमानत नहीं दे सकते
नई दिल्ली।फरवरी 2020 में दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद, शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने दोनों की जमानत याचिका खारिज करते हुए साफ कहा कि दंगों में इनकी भूमिका बेहद गंभीर है जिसके चलते इन्हे जमानत नहीं दी जा सकती है। वहीं इस मामले में 5 आरोपियों को सर्वोच्च न्यायालय ने 12 शर्तों के साथ जमानत दे दी है। वहीं सर्वोच्च अदालत ने गुलफिशा फातिमा, मेरान हैदर, शिफा उर रहमान, मोहम्मद सलीम खान और शादाब अहमद को जमानत दी है। अदालत ने कहा कि इन अभियुक्तों को जमानत दिए जाने से उनके विरुद्ध लगाए गए आरोपों में किसी प्रकार की ढील या कमजोरी नहीं मानी जाएगी।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!