Dark Mode
  • Monday, 25 May 2026
रूस ने यूक्रेन पर हाइपरसोनिक ओरेश्निक मिसाइल से किया हमला

रूस ने यूक्रेन पर हाइपरसोनिक ओरेश्निक मिसाइल से किया हमला

कीव। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव सहित कई इलाकों पर अब तक का सबसे भीषण संयुक्त हवाई हमला किया है। इस हमले के दौरान रूस ने अपनी सबसे शक्तिशाली और घातक हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल ओरेश्निक का इस्तेमाल किया। चार साल से जारी इस युद्ध में यह तीसरी बार है जब रूस ने इस बेहद आधुनिक हथियार से यूक्रेन को निशाना बनाया है। इस चौतरफा हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि राजधानी कीव में सरकारी कार्यालय, आवासीय भवन, गोदाम और एक स्कूल सहित कई महत्वपूर्ण इमारतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, बिला त्सेरक्वा शहर पर दागी गई यह ओरेश्निक मिसाइल पारंपरिक के साथ-साथ परमाणु युद्धक सामग्री ले जाने में भी पूरी तरह सक्षम है। रूसी भाषा में ओरेश्निक का अर्थ हेजलनट का पेड़ होता है। यह मिसाइल आवाज की रफ्तार से 10 गुना तेजी से (मैक 10 की स्पीड से) अपने लक्ष्य की ओर बढ़ती है, जिससे इसे हवा में रोक पाना बेहद मुश्किल होता है। इसके अलावा, यह इतनी विनाशकारी है कि जमीन के नीचे तीन से चार मंजिलों की गहराई में बने बंकरों को भी आसानी से नेस्तनाबूद कर सकती है। रूस ने इससे पहले नवंबर 2024 में निप्रो शहर पर और उसके बाद पश्चिमी लवीव क्षेत्र में इसका प्रयोग किया था।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!