Dark Mode
  • Friday, 08 May 2026
सुवेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में SIT का बड़ा खुलासा

सुवेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में SIT का बड़ा खुलासा

पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में SIT जांच में बड़े खुलासे हुए हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार, वारदात को अंजाम देने वाले हमलावर पेशेवर शूटर थे, जिन्होंने घटना से पहले कई दिनों तक इलाके की रेकी की थी। बुधवार रात जेस्सोर रोड स्थित दोहड़िया इलाके में रथ की SUV को रोककर हमलावरों ने बेहद करीब से गोलियां चलाईं। फायरिंग में चंद्रनाथ रथ की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके सहयोगी बुद्धदेव बेरा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को शक है कि हमले की योजना पहले से तैयार की गई थी और इसमें आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया। जांच जारी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!