दिल्ली में जहरीली हवा और बढ़ा प्रदूषण, एक्यूआई 400 के पार
राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब होकर गंभीर श्रेणी में पहुंच चुकी है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 का आंकड़ा पार कर गया है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप (GRAP) का दूसरा चरण लागू कर दिया है। इसके तहत सड़कों पर पानी का छिड़काव और मशीनों से सफाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, लोगों से निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन यानी बस और मेट्रो का अधिक उपयोग करने की अपील की जा रही है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!