Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
नौ साल के बच्चे की बलि, नाबालिग सहित तीन लोग गिरफ्तार

नौ साल के बच्चे की बलि, नाबालिग सहित तीन लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली। दादरा और नगर हवेली की सिलवासा पुलिस ने नौ साल के बच्चे की बलि देने के मामले में एक नाबालिग सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। नाबालिग को सूरत के ऑब्जर्वेशन होम में भेजा गया है। पुलिस के अनुसार गणेश कोला का नौ वर्षीय बेटा 29 दिसंबर को लापता हो गया था। अगले दिन गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की गई थी। जांच में पता चला कि लापता बच्चे की बलि रमेश सांवर शैलेश खोखेड़ा व नाबालिग आरोपी ने दी थी।

पुलिस को 31 दिसंबर को गुजरात इलाके में दमन गंगा नहर से बच्चे का सिर कटा शव मिला था। 1 जनवरी को पुलिस को जांच में पता चला कि एक किशोर अपराध में शामिल था और उस पकड़ लिया गया और पूछताछ के दौरान उसने 29 दिसंबर को सायली गांव से बच्चे का अपहरण करने की बात कबूल की। उसी दिन उसने अपने साथियों के साथ बच्चे की बलि दी।

एक अन्य आरोपी शैलेश ने किशोर की हत्या करने में मदद की। तीसरे आरोपी रमेश सांवर ने साजिश रची थी जिसने किशोर को अपराध करने के लिए प्रेरित किया। शैलेश आर्थिक लाभ पाने के लिए यह अनुष्ठान कर रहा था। पुलिस के बयान में कहा गया है कि किशोर बूचड़खाने में काम करता था। तीनों को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!