Dark Mode
  • Tuesday, 04 August 2026
योग एक्सप्रेस में सीट विवाद बना जानलेवा, यात्री की पीट-पीटकर हत्या

योग एक्सप्रेस में सीट विवाद बना जानलेवा, यात्री की पीट-पीटकर हत्या

दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर सीट को लेकर हुआ विवाद एक यात्री की मौत का कारण बन गया। घटना प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर खड़ी योग एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी पंकज धामा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, पंकज धामा जनरल कोच में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे, तभी कुछ यात्रियों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और आरोपियों ने पंकज पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पंकज प्लेटफॉर्म पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।

मौके पर मौजूद आरपीएफ कर्मी ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावर फरार हो गए। घायल पंकज को तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रेलवे पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!