Dark Mode
  • Saturday, 25 July 2026
शंकर को जमानत नहीं जौहर अली को मिल गई भाजपा नेता ने उठाए दिल्ली पुलिस पर सवाल

शंकर को जमानत नहीं जौहर अली को मिल गई भाजपा नेता ने उठाए दिल्ली पुलिस पर सवाल

नई दिल्ली । एयर इंडिया की फ्लाइट में पेशाब कांड में आरोपी शंकर मिश्रा की जमानत याचिका खारिज हुई है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने बुधवार को आरोपी को जमानत देने से मना कर दिया। मिश्रा पर एयर इंडिया की फ्लाइट में एक बुजुर्ग महिला यात्री पर पेशाब करने का आरोप है। मिश्रा की जमानत याचिका खारिज होने पर भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने इस पर सवाल उठाए हैं।

भाजपा नेता ने पूछा कि एक ही अपराध के लिए अलग सजा क्यों? दरअसल जिस दिन मिश्रा की जमानत याचिका खारिज हुई उसी दिन एयरपोर्ट पर पेशाब करने के अन्य आरोपी जौहर अली खान को जमानत मिल गई। जौहर पर इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर खुलेआम पेशाब करने का आरोप है। शिकायत के बाद पुलिस ने उस गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के कुछ ही देर बाद जौहर को जमानत मिल गई थी।

वहीं मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा कि जौहर अली को उसी दिन जमानत दे दी गई लेकिन दिल्ली पुलिस शंकर मिश्रा की जमानत का विरोध क्यों कर रही है। शंकर की तरह जौहर को उसकी नौकरी से क्यों नहीं निकाला गया? भाजपा नेता ने पूछा कि शंकर और जौहर के लिए अलग सजा क्यों?

गौरतलब है कि न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में 26 नवंबर 2022 को सफर के दौरान शंकर मिश्रा ने एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था। आरोप है कि शंकर तब नशे में धुत्त था। मामला सामने आने के बाद शंकर को 6 जनवरी को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया गया।

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!