Dark Mode
  • Thursday, 09 July 2026
चीन में 24 फरवरी को रिलीज होगी श्रीदेवी की इंग्लिश विंग्लिश

चीन में 24 फरवरी को रिलीज होगी श्रीदेवी की इंग्लिश विंग्लिश

श्रीदेवी की फिल्म को मिला एक नया दर्शक वर्ग


मुंबई । बालीवुड की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश अब चीन में प्रदर्शित होगी। श्रीदेवी की इस फिल्म को एक नया दर्शक वर्ग मिल गया है। इंग्लिश विंग्लिश अब 24 फरवरी को चीन में रिलीज होगी । गौरी शिंदे की फिल्म 24 फरवरी को चीन में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

यह बहुत ही महत्त्वपूर्ण तारीख है, क्योंकि इसी दिन श्रीदेवी की पांचवीं पुण्यतिथि है। गौरी शिंदे द्वारा निर्देशित हिंदी फिल्म चीनी मुख्य भूमि पर 6,000 सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। 2012 के टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इसका वल्र्ड प्रीमियर हुआ था, जहां इसे दर्शकों से पांच मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला था।

दिवंगत श्रीदेवी की मुख्य भूमिका वाली, फिल्म इंग्लिश विंग्लिश ने व्यावसायिक सफलता के साथ-साथ आलोचकों की प्रशंसा भी अर्जित की। 2022 में 10 साल पूरे कर चुकी इस फिल्म ने एक नया मुकाम हासिल किया है। फिल्म, जिसमें आदिल हुसैन, सुमित व्यास, प्रिया आनंद, सुलभा देशपांडे और फ्रांसीसी अभिनेता मेहदी नेब्बू ने भी मुख्य भूमिकाएँ निभाईं, अब चीनी थिएटर में रिलीज होगी।

इंग्लिश विंग्लिश 2013 के लिए सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी में अकादमी पुरस्कारों के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि बनी। फिल्म का क्लाइमैक्स बेहतरीन था जहाँ अंग्रेजी सीखने के बाद श्रीदेवी एक शानदार भाषण देती है, जो कहानी के सारांश को प्रस्तुत करता है।

फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर इस खबर को साझा किया। उन्होंने आगे पोस्ट किया कि फिल्म 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी जो श्रीदेवी की पांचवीं पुण्यतिथि है। इस फिल्म ने 15 साल के लंबे अंतराल के बाद श्रीदेवी की फिल्मों में वापसी की।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!