Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
दिल्ली में तेज हवाओं ने बढ़ाई सर्दी

दिल्ली में तेज हवाओं ने बढ़ाई सर्दी

नई दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं ने एक बार फिर सर्दी बढ़ा दी है। सोमवार की सुबह लोग जैसे ही घर से बाहर निकले तेज हवाओं के बीच गुलाबी ठंड से उनका सामना हुआ। तापमान भी कई दिनों के बाद एक बार फिर गिरकर दो से एक अंकों में आ गया। भारत मौसम विभाग के मुताबिक सुबह के समय न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। आईएमडी ने अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना जताई है। हालांकि एक्यूआई का स्तर 134 है जो एक दिन पहले से बेहतर है।

दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हवा की गति करीब 8 किलोमीटर के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को सूर्योदय का समय सुबह 7 बजकर दो मिनट पर और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 9 मिनट पर होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को न्युनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस बुधवार को 15 डिग्री सेल्सियस गुरुवार को 16 डिग्री सेल्सियस शुक्रवार को 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। शनिवार और रविवार तक तापमान 20 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

कुल मिलाकर आगामी कुछ दिनों तक सुबह और शाम को ठंड से बचकर रहने की जरूरत है। ऐसा न करने वालों पर ठंड अपना असर दिखा सकता है। बुजुर्ग लोगों को सांस लेने में कठिनाई और गले में खराबी हो सकती है। बता दें कि तीन दिन पहले मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा चलने के साथ ठंड के लौटने की आशंका जताई थी। आईएमडी की मानें तो आगामी दो से तीन दिनों तक सुबह और शाम की ठंड से बचकर रहने की जरूरत है। आईएमडी की मानें तो अगले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!