Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
नॉन वेज बैन का विरोध करने पर छात्रों को हिरासत में लिया गया

नॉन वेज बैन का विरोध करने पर छात्रों को हिरासत में लिया गया

नई दिल्ली । दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में मांसाहारी भोजन पर प्रतिबंध के खिलाफ कॉलेज के बाहर प्रदर्शन कर रहे 40 छात्रों को पुलिस ने शुक्रवार को कथित तौर पर हिरासत में ले लिया। वामपंथी छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के एक प्रतिनिधि ने यह जानकारी दी। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मांसाहारी भोजन पर प्रतिबंध के फैसले के विरोध में कॉलेज के बाहर जमा हो गए थे लेकिन कॉलेज ने उन्हें घुसने नहीं दिया और गेट बंद कर दिया। पुलिस के मुताबिक करीब 30 से 35 छात्र प्रतिबंध का विरोध कर रहे थे।

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की हंसराज कॉलेज इकाई ने बुधवार को संस्थान में मांसाहारी भोजन बंद करने के खिलाफ कॉलेज छात्रावास के बाहर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। एसएफआई कार्यकर्ता समा ने कहा हम लोग शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे थे लेकिन हमें अंदर नहीं जाने दिया गया। उन्होंने सभी गेट बंद कर दिए और कोई अधिकारी हमसे बात करने के लिए बाहर नहीं आया।उन्होंने कहा हम एक ज्ञापन देना चाहते थे लेकिन उन्होंने हमें अंदर आने की अनुमति नहीं दी।

एसएफआई ने दावा किया है कि ऐसे उदाहरण भी सामने आए हैं जहां हंसराज प्रशासन ने उन छात्रों से अंडे जब्त कर लिए जो उन्होंने छात्रावास में लाए थे। छात्र समूह ने कहा कि हंसराज के अधिकांश छात्र मांसाहारी भोजन पर इस प्रतिबंध के खिलाफ हैं और इसे सांस्कृतिक आधिपत्य स्थापित करने के प्रयास के रूप में देखते हैं। हंसराज कॉलेज की प्रिंसिपल रमा शर्मा ने बहुत आलोचना का सामना करने के बावजूद आदेश वापस लेने से इनकार कर दिया है और कहा है कि डीयू का ये कॉलेज आर्य समाज के दर्शन का पालन करता है।

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!