Dark Mode
  • Monday, 23 November 2026
पंजाब के 50 म्युनिसिपल वार्डों के चुनाव सुप्रीम कोर्ट ने किए रद्द

पंजाब के 50 म्युनिसिपल वार्डों के चुनाव सुप्रीम कोर्ट ने किए रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के 50 म्युनिसिपल वार्डों में हुए चुनावों को रद्द करते हुए वहां नए सिरे से मतदान कराने का आदेश दिया है। पूर्व जज निर्मलजीत कौर आयोग की रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट ने पाया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर धांधली, मारपीट, धमकी और कागजात फाड़े जाने की घटनाएं हुई थीं। चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली पीठ ने पटियाला और मोगा जिलों के प्रभावित वार्डों के परिणाम निरस्त कर दिए। अदालत ने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए एक मॉनिटरिंग कमेटी बनाई जाएगी और इसका पूरा खर्च पंजाब सरकार वहन करेगी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!