Dark Mode
  • Wednesday, 17 December 2025
शरीर को ताकत देता है, पेट को शांत रखता है शकरकंद

शरीर को ताकत देता है, पेट को शांत रखता है शकरकंद

नई दिल्ली। शकरकंद पृथ्वी और जल तत्व से बना आहार है, जो शरीर को ताकत देता है, पेट को शांत रखता है और ठंड के मौसम में शरीर को गर्म बनाए रखता है। आधुनिक विज्ञान भी इसे सेहत के लिए लाभकारी मानता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं, दिल को स्वस्थ रखते हैं और पाचन को मजबूत करते हैं। आयुर्वेद में शकरकंद को वात और कफ दोष को संतुलित करने वाला बताया गया है। यह जोड़ों के दर्द, कब्ज और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं में राहत देती है। विज्ञान की नजर में, इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद है। नियमित रूप से शकरकंद खाने से त्वचा में निखार आता है, बाल मजबूत होते हैं और थकान कम होती है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!