Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
तेज प्रताप ने मां राबड़ीदेवी के जन्मदिन पर काटा केक, दो भावुक तस्वीरें कीं शेयर

तेज प्रताप ने मां राबड़ीदेवी के जन्मदिन पर काटा केक, दो भावुक तस्वीरें कीं शेयर

-नई तस्वीरों ने राजनीतिक गलियारों में छिड़ी नई चर्चा, लालू परिवार होने जा रहा एक
पटना। बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार में लंबे समय से चल रही कलह किसी से छिपी नहीं हैं, लेकिन 1 जनवरी 2026 को राबड़ी देवी के 67वें जन्मदिन पर उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कुछ ऐसा किया जिससे राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छिड़ गई। तेज प्रताप ने सात महीने बाद मां के घर पहुंचकर न सिर्फ केक काटा, बल्कि सोशल मीडिया पर दो भावुक तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में वे मां राबड़ी के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी पुरानी फैमिली फोटो है, जिसमें लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और सभी बहनें एक साथ मुस्कुराते दिख रही हैं। इस पोस्ट ने सवाल खड़े कर दिए हैं- क्या तेज प्रताप की ‘घर वापसी’ हो रही है?

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!