ट्रंप प्रशासन इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को अब भीमानता है रणनीतिक तौर पर अहम
-विवके लाल बोले- रुबियो की भारत यात्रा बहुत सही समय पर हुई
वॉशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपनी चार दिन की भारत यात्रा का इस्तेमाल क्वाड सहयोग को मजबूत करने और नई दिल्ली को यह भरोसा दिलाने के लिए किया कि ट्रंप प्रशासन इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को अब भी एक अहम रणनीतिक प्राथमिकता मानता है। यह बात विश्लेषकों और बिजनेस जगत के लोगों ने बताई। यह रुबियो की अमेरिकी विदेश मंत्री के रूप में भारत की पहली यात्रा थी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जनरल एटॉमिक्स ग्लोबल कॉरपोरेशन के सीईओ डॉ. विवेक लाल ने इस यात्रा को बहुत सही समय पर हुई यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह दोनों देशों के लिए एक बार फिर रणनीतिक बातचीत करने और एक साझा रणनीतिक दिशा तय करने का बेहतरीन मौका है। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका संबंध अब एक अहम मोड़ पर पहुंच चुके हैं और रक्षा सहयोग, जरूरी समझौते और सैन्य अभ्यासों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यह रिश्ता बहुत रणनीतिक है। क्वाड के बारे में उन्होंने कहा कि यह समूह फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। क्वाड में ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका शामिल हैं।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!