ईरान-ओमान समझौते की अटकलों पर भड़के ट्रंप, कहा- तो उड़ा देंगे
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओमान को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए सैन्य कार्रवाई की धमकी दी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि यदि इस खाड़ी देश ने होर्मुज स्ट्रेट के संयुक्त प्रबंधन के लिए ईरान के साथ कोई भी समझौता किया, तो अमेरिका इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। व्हाइट हाउस में कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए ट्रंप ने कड़े शब्दों में कहा कि यह एक अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र है और इस पर किसी एक का नियंत्रण नहीं हो सकता। उन्होंने ओमान को बाकी देशों की तरह सामान्य व्यवहार करने की नसीहत देते हुए कहा कि अन्यथा अमेरिका को सख्त कदम उठाने पड़ेंगे और ओमान इस बात को अच्छी तरह से समझता है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!