Dark Mode
  • Tuesday, 07 July 2026
दो बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर सीजीएसटीशिकी टीम ने की छापेमारी

दो बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर सीजीएसटीशिकी टीम ने की छापेमारी

मुकादम गंज और राइट टाउन में कार्यवाही
जबलपुर । कल सोमवार रात केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) की टीम ने जबलपुर शहर के मुकादम गंज और राइट टाउन में स्थित दो प्रमुख व्यापारियों, जिनमें साईं नाथ सेल्स और गणेश फ्रेग्रेन्सेस के परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। यह कार्रवाई आयुक्त लोकेश कुमार लिल्हारे सीजीएसटी जबलपुर के निर्देश पर की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त कार्रवाई के दौरान संबंधित व्यापारियों के चार व्यावसायिक परिसरों में एक साथ तलाशी की गई। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में बिना लेखा-जोखा और माल पाया गया, जो जीएसटी कानून के प्रावधानों के अनुरूप संधारित नहीं किया गया था। प्रारंभिक जांच में कर अपवंचन की आशंका पाई गई है। विभागीय अधिकारियों की तरफ से मौके पर उपलब्ध अभिलेखों, स्टॉक एवं अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। बरामद माल का मूल्यांकन कर वास्तविक कर देयता का निर्धारण किया जाएगा। इसके बआद ही पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!