Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
जय कॉर्प लिमिटेड के निदेशक आनंद जयकुमार जैन से जुड़े ₹2,434 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने छापेमारी शुरू

जय कॉर्प लिमिटेड के निदेशक आनंद जयकुमार जैन से जुड़े ₹2,434 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने छापेमारी शुरू

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जय कॉर्प लिमिटेड के निदेशक आनंद जयकुमार जैन से जुड़े बड़े वित्तीय धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में देशभर में छापेमारी अभियान शुरू किया है। इस कार्रवाई में रायपुर, मुंबई, नासिक और बेंगलुरु समेत 30 से अधिक स्थानों को शामिल किया गया है। एजेंसी दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की तलाशी ले रही है। जांच में संदेह है कि रियल एस्टेट निवेश के नाम पर जुटाए गए निवेशकों के पैसे को विदेशी कंपनियों में ट्रांसफर किया गया। ED संदिग्ध ट्रांजेक्शन, ऑफशोर अकाउंट्स और शेल कंपनियों की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है। कई कंपनियों और बड़े कारोबारी समूह भी जांच के दायरे में आ सकते हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!