Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
राजधानी का पहला गोबर आधारित बायोगैस प्लांट आज होगा शुरू, सीएम रेखा गुप्ता करेंगी उद्घाटन

राजधानी का पहला गोबर आधारित बायोगैस प्लांट आज होगा शुरू, सीएम रेखा गुप्ता करेंगी उद्घाटन

राजधानी में नजफगढ़ रोड स्थित नंगली डेयरी फार्म के डेयरी मालिकों के लिए आज से कमाई का एक और रास्ता खुलने वाला है। दरअसल, दिल्ली का पहला गोबर आधारित बायोगैस प्लांट तैयार हो गया है। जानकारी के लिए बता दें कि यह प्लांट पर हर दिन 200 मीट्रिक टन गोबर को ठिकाने लगाकर उससे गैस तैयार की जाएगी। गैस तैयार होने के बाद गोबर का जो वेस्ट बचेगा उससे उम्दा क्वॉलिटी का खाद तैयार किया जाएगा। अब डेयरी मालिक गाय और भैंसों का गोबर प्लांट चलाने वाली कंपनी को बेचकर हर महीने हजारों रुपये कमा सकेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को इसका शुभारंभ करेंगी। बता दें कि यह बायोगैस प्लांट लगभग 2.72 एकड़ में बना है। इस प्लांट की क्षमता 200 मीट्रिक टन गोबर को ठिकाने लगाने की है। एमसीडी अधिकारियों ने बताया कि प्लांट चलाने वाली कंपनी डेयरी मालिकों से 656 रुपये प्रति टन की दर से गोबर खरीदेगी। कंपनी गोबर से तैयार होने वाली सीएनजी को आईजीएल कंपनी को सप्लाई करेगी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!