Dark Mode
  • Tuesday, 07 July 2026
139 साल पुराना मशहूर ग्लेनरीज बेकरी एंड कैफे बार 90 दिन के लिए किया बंद

139 साल पुराना मशहूर ग्लेनरीज बेकरी एंड कैफे बार 90 दिन के लिए किया बंद

-यह कार्यवाही पश्चिम बंगाल आबकारी विभाग ने नियमों के उल्लंघन के चलते की
दार्जिलिंग,। दार्जिलिंग का 139 साल पुराना मशहूर ग्लेनरीज बेकरी एंड कैफे बार और लाइव-म्यूजिक सेक्शन अचानक बंद कर दिया गया। यह बंद पश्चिम बंगाल आबकारी विभाग ने नियमों के उल्लंघन के चलते किया है। ग्लेनरीज के मालिक ने कार्रवाई को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया है। ग्लेनरीज बेकरी 1885 में स्थापित हुई थी और यह दार्जिलिंग की कैफे कल्चर का एक अहम हिस्सा रही है। अपनी पुरानी शान और कई पीढ़ियों से पर्वतारोहियों, फिल्मकारों, लेखकों, खास मेहमानों और शांति की तलाश में आए पर्यटकों की वजह से यह काफी मशहूर है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!