Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
विश्व टेनिस लीग का पहला सत्र 17 दिसंबर से खेला जाएगा

विश्व टेनिस लीग का पहला सत्र 17 दिसंबर से खेला जाएगा

बेंगलुरु। भारत में इसी माह 17 से 20 दिसंबर तक बेंगलुरु के एसएम कृष्णा टेनिस स्टेडियम में विश्व टेनिस लीग (डब्ल्यूएलटी) का पहला सत्र खेला जाएगा। डब्ल्यूएलटी लीग के इस पहले सत्र के लिए मैच कार्यक्रम और टिकट की ब्रिक्री की भी घोषणा कर दी गयी है। इस लीग में सभी टीमें का एक-दूसरे से दो बार मुकाबला होगा। लीग स्तर के अंत में शीर्ष दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी। इससे प्रशंसकों को हर मैच में उच्च स्तर की प्रतिस्पर्घा देखने का अवसर मिलेगा। ये लीग चार-सेट प्रारुप में होगी। इसमें पुरुष एकल , महिला एकल और दो युगल सेट शामिल होंगे। मैच शुरू होने से पहले जो कप्तान टॉस जीतेगा, वह युगल संयोजनों का फैसला करेगा, जिससे रणनीति और रोमांच दोनों ही बढ़ेंगे। सभी मैच पारंपरिक स्कोरिंग के साथ खेलेंगे, जिसमें ड्यूस पर गोल्डन अंक और 6-6 पर टाई-ब्रेक होगा।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!