Dark Mode
  • Tuesday, 07 July 2026
जिहाद की पाठशाला में पढ़ाया जा रहा था आतंक का पाठ

जिहाद की पाठशाला में पढ़ाया जा रहा था आतंक का पाठ

लखनऊ। दिल्ली ब्लास्ट में गिरफ्तार लखनऊ की डॉ शाहीन शाहिद और उसके भाई डॉ परवेज अंसारी उप्र और देश के अलग हिस्सों में अटक की पाठशाला चला रहे थे। मुस्लिम युवकों और युवतियों को कहते थे कि ‘यह आतंक की राह नहीं है। यह अल्लाह का पैगाम है। और अल्लाह के लिए कुर्बानी देनी होगी। इसके लिए अल्लाह ने हमें चुना है। अब तक की पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि डॉ शाइन की इस वीडियो पाठशाला में कानपुर से गिरफ्तार डॉ आरिफ, उसका भाई डॉ परवेज और हापुड़ से गिरफ्तार डॉ फारूक अहमद भी जुड़ा हुआ था। डॉ शाहीन मुस्लिम महिलाओं और लड़कियों को भड़काऊ भाषणों से जिहाद के लिए तैयार कर रही थी। वह शादीशुदा महिलाओं से कहती थी कि इसके लिए उन्हें अपने शौहर को तलाक भी देना होगा और परिवार छोड़ना होगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!