Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
जिसे दिल से चाहा था- उसी ने किया बेरहमी से कत्ल, शराब पार्टी के बाद कोरिया के शख्स की हत्या

जिसे दिल से चाहा था- उसी ने किया बेरहमी से कत्ल, शराब पार्टी के बाद कोरिया के शख्स की हत्या

ग्रेटर नोएडा। नोएडा के सेक्टर-150 स्थित एक हाईप्रोफाइल सोसाइटी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे दक्षिण कोरियाई नागरिक की उनकी पार्टनर ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 40 वर्षीय डक ही युह के रूप में हुई है, जो दक्षिण कोरिया के चेओंगजू शहर के मूल निवासी थे और नोएडा की एक लॉजिस्टिक कंपनी में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। वे पिछले डेढ़ साल से मणिपुर की रहने वाली अपनी महिला मित्र लुनजेएना पमाई के साथ सेक्टर-150 की एटीएस पायस हाइडवे सोसाइटी के एक फ्लैट में रह रहे थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दक्षिण कोरियाई दूतावास को घटना की औपचारिक सूचना दे दी है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!