Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
दूसरे चरण की छात्रवृत्ति वितरण समारोह आज

दूसरे चरण की छात्रवृत्ति वितरण समारोह आज

इन्दौर आर्थिक रूप से कमजोर स्कूली विद्यार्थियों को दूसरे चरण की छात्रवृत्ति का वितरण आज 14 दिसंबर सुबह 11 बजे से सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम में किया जाएगा। छात्रवृत्ति प्रकोष्ठ के कन्नू मिश्रा के अनुसार हंसराज मठ में आयोजित इस दूसरे चरण के छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में करीब 5 लाख की छात्रवृत्ति 125 बच्चों को वितरित की जाएगी। कन्नू मिश्रा के अनुसार आयोजन का यह 11वां वर्ष है। 2 लाख से शुरू हुआ छात्रवृत्ति कोष 11वें वर्ष में 20 लाख के ऊपर पहुंच गया। इस वर्ष के पहले चरण में 16 लाख की छात्रवृत्ति वितरित की गई थी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!