Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
तेज रफ्तार बुलेट पानी के टैंकर से टकराई, तीन बीटेक छात्रों की मौत

तेज रफ्तार बुलेट पानी के टैंकर से टकराई, तीन बीटेक छात्रों की मौत

नई दिल्ली,। ग्रेटर नोएडा में गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के बीटेक कंप्यूटर साइंस के तीन छात्रों की जान चली गई। यह हादसा चुहड़पुर अंडरपास के पास तब हुआ जब उनकी तेज रफ्तार बुलेट सड़क पर चल रहे एक पानी के टैंकर से टकरा गई। जानकारी के मुताबिक हादसा रविवार शाम करीब 5 बजे का बताया जा रहा है जब तीनों छात्र स्वंम सागर, कुश उपाध्याय और समर्थ पुंडीर अपनी बुलेट से निंबस सोसायटी की तरफ खाना खाने जा रहे थे। इनमें से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। जब वे चुहड़पुर अंडरपास के पास पहुंचे तो उनकी बाइक सड़क पर चल रहे पानी के टैंकर से टकरा गई। टक्कर से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और तीनों छात्रों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान स्वंम सागर और कुश उपाध्याय ने दम तोड़ दिया। समर्थ पुंडीर की हालत गंभीर होने से उसे रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मृतक छात्र गाजियाबाद, गाजीपुर और बरेली के रहने वाले थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!