Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
बागलकोट में गन्ना किसानों के विरोध प्रदर्शन में ट्रैक्टरों में आग

बागलकोट में गन्ना किसानों के विरोध प्रदर्शन में ट्रैक्टरों में आग

मोटरसाइ‎किलों को भी आग के हवाले ‎किया गया
बेंगलुरु । कर्नाटक के बागलकोट में गन्ना किसानों का विरोध प्रदर्शन हिंसक रूप ले लिया। गोदावरी शुगर फैक्ट्री में गन्ने से लदे 100 से अधिक ट्रैक्टरों में आग लग गई, जिससे फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। दो मोटरसाइकिलों में भी आग लगी और आसपास घना धुआं फैल गया। मौके पर पुलिसकर्मी कम संख्या में थे, जिससे प्रशासन को स्थिति पर नियंत्रण पाने में कठिनाई हुई। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ गोयल घटना स्थल पर मौजूद थे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे थे। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के लिए सेक्शन 144 लागू किया। किसान नेता ने आगजनी में किसानों को दोषी ठहराने से इंकार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि फ़ैक्ट्री से जुड़े लोग हिंसा भड़काने के लिए सक्रिय थे। मुधोल के किसान गन्ने के लिए 3,500 रुपए प्रति टन की मांग कर रहे हैं। पिछले सप्ताह बेलगावी के किसानों द्वारा तय 3,300 रुपए की दर को वे स्वीकार नहीं कर रहे हैं। यह हिंसा गन्ना मूल्य को लेकर किसानों और सरकार के बीच चल रहे गतिरोध का हिस्सा मानी जा रही है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!