Dark Mode
  • Tuesday, 13 January 2026
ट्रंप की नजर अब ग्रीनलैंड पर, इसे कब्जाने लोगों को नकद राशि देने पर कर रहा विचार

ट्रंप की नजर अब ग्रीनलैंड पर, इसे कब्जाने लोगों को नकद राशि देने पर कर रहा विचार

-इस प्रस्ताव ने यूरोप की राजनीति और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में मचा दी नई हलचल
वाशिंगटन,। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाली मौजूदा प्रशासनिक टीम के भीतर ग्रीनलैंड को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ट्रंप सरकार ग्रीनलैंड के लोगों को सीधे नकद भुगतान करने के विकल्प पर विचार कर रही है, ताकि उन्हें डेनमार्क से अलग होकर अमेरिका के साथ जुड़ने के लिए राजी किया जाए। इस प्रस्ताव ने यूरोप की राजनीति और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में नई हलचल मचा दी है।
सूत्रों के मुताबिक व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने ग्रीनलैंड के प्रत्येक नागरिक को एकमुश्त राशि देने पर चर्चा की है। यह राशि हरेक व्यक्ति 10 हजार डॉलर से लेकर 1 लाख डॉलर तक हो सकती है। यदि अधिकतम राशि दी जाती है, तो कुल भुगतान करीब 51246 करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि भुगतान कब, कैसे और किन शर्तों पर किया जाएगा। ग्रीनलैंड डेनमार्क का एक स्वायत्त क्षेत्र है, जहां करीब 57 हजार लोग रहते हैं। डेनमार्क और ग्रीनलैंड दोनों ही पहले ही कह चुके हैं कि यह द्वीप ‘बिकाऊ नहीं’ है। इसके बावजूद ट्रंप लंबे समय से ग्रीनलैंड को अमेरिका के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम बताते रहे हैं। उनका तर्क है कि यह इलाका राष्ट्रीय सुरक्षा, खनिज संसाधनों और ग्‍लोबल जियो-पॉलिकिल प्रभाव के लिहाज से अमेरिका के लिए जरूरी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!