Dark Mode
  • Tuesday, 03 March 2026
कुवैत के हवाई क्षेत्र में अमेरिकी एफ-15 लड़ाकू विमान गिरा, पायलट की बची जान

कुवैत के हवाई क्षेत्र में अमेरिकी एफ-15 लड़ाकू विमान गिरा, पायलट की बची जान

कुवैत। सोमवार सुबह कुवैत के हवाई क्षेत्र में एक अमेरिकी एफ-15 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अमेरिका-ईरान युद्ध का तीसरा दिन है और मध्य पूर्व में कई जगहों पर हमले हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि पायलट सुरक्षित है। ऑनलाइन प्रसारित वीडियो में पायलट को जमीन पर दिखा गया है और एक कार में उसे शरण दी जा रही है। वीडियो में कैद इस दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, हालांकि शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया है कि पैट्रियट वायु रक्षा बैटरी के हमले के बाद विमान गलती से अपने ही साथियों की गोलीबारी का शिकार हो गया होगा। पैट्रियट सिस्टम एक अमेरिकी निर्मित वायु रक्षा मंच है जिसे बैलिस्टिक मिसाइलों और शत्रु विमानों जैसे आने वाले खतरों को रोकने के लिए बनाया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!