इजराइल के दबाव में ट्रंप का अगला टारगेट ईरान हो सकता..........प्रसिद्ध अमेरिकी अर्थशास्त्री ने ऐसा कहा
वाशिंगटन। बीते सप्ताह वेनेजुएला पर अमेरिका के हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड, कोलंबिया, नाइजीरिया और ईरान सहित कई अन्य देशों को खुली धमकी दी है। ट्रंप की धमकी के बाद प्रसिद्ध अमेरिकी अर्थशास्त्री जेफ्री सैक्स ने अमेरिका की विदेश नीति पर तीखी टिप्पणी कर कहा है कि अमेरिका में कानून महज एक काल्पनिक कहानी बन गई है। उन्होंने आशंका जाहिर की कि ट्रंप का अगला निशाना ईरान हो सकता है। बता दें कि सैक्स ने हाल ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में गवाही दी थी। जेफ्री सैक्स ने कहा कि ट्रंप नियंत्रण से बाहर हो चुके हैं और अमेरिका एक इसतरह का डीप स्टेट सैन्य तंत्र से चल रहा है, जो संविधान से परे काम कर रहा है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!