Dark Mode
  • Saturday, 20 December 2025
आर्थिक मंदी पर पीएम मोदी और वित्तमंत्री क्या छुपा रहे : कांग्रेस

आर्थिक मंदी पर पीएम मोदी और वित्तमंत्री क्या छुपा रहे : कांग्रेस

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की आर्थिक मंदी वाली टिप्पणी के बाद मंगलवार को पूछा कि पीएम नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश से क्या छिपा रहे हैं। दरअसल केंद्रीय सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) मंत्री नारायण राणे ने कहा था कि अगर भारत आर्थिक मंदी का सामना करता है तब यह जून के बाद ही होगा लेकिन केंद्र ऐसी स्थिति से बचने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।

उन्होंने कहा कि विकसित देश पहले ही आर्थिक मंदी का सामना कर रहे हैं। कांग्रेस नेता रमेश ने ट्वीट किया साल 2014 के बाद से बर्बाद हो चुके एमएसएमई के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री राणे ने छह महीने बाद भारत में मंदी की भविष्यवाणी की है। उन्होंने जी20 सम्मेलन में पुणे में यह कहा है। प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री देश से क्या छिपा रहे हैं। राणे महाराष्ट्र के पुणे शहर में जी20 के पहले अवसंरचना कार्य समूह (आईडब्ल्यूजी) की बैठक का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने आर्थिक मंदी की स्थिति का सामना करने के लिए भारत की तैयारियों के बारे में पूछने पर कहा था चूंकि हम मंत्रिमंडल में हैं हमें जानकारी मिलती है (आर्थिक मंदी के बारे में) या प्रधानमंत्री मोदीजी हमें इस बारे में सुझाव देते हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में बड़े विकसित देश आर्थिक मंदी का सामना कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा भारत सरकार और मोदीजी यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयास कर रहे हैं कि नागरिक इससे प्रभावित न हों।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!