Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
जब सुप्रीम कोर्ट के जज सिडान कार से चलते हैं, तो लोकपाल को बीएमडब्ल्यू क्यों?

जब सुप्रीम कोर्ट के जज सिडान कार से चलते हैं, तो लोकपाल को बीएमडब्ल्यू क्यों?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने उठाया सवाल
देश में भ्रष्टाचार की जांच करने वाली सर्वोच्च संस्था लोकपाल इन दिनों अपने एक फैसले को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल, लोकपाल ने हाल ही में सात लग्जरी बीएमडब्ल्यू कारें खरीदने के लिए टेंडर जारी किया है, जिनकी कुल कीमत करीब 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस फैसले पर अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

चिदंबरम ने एक्स पर पोस्ट कर सवाल उठाया कि जब सुप्रीम कोर्ट के जज सिडान कारों में चलते हैं, तो लोकपाल के चेयरमैन और छह सदस्यों को बीएमडब्ल्यू की क्या जरूरत है? जनता के पैसों से इन गाड़ियों की खरीद क्यों की जा रही है? उम्मीद है लोकपाल के कम से कम एक या दो सदस्य इन कारों को लेने से इनकार करेंगे। चिदंबरम की यह टिप्पणी एक रिपोर्ट में सामने आई, जिसमें खुलासा हुआ कि लोकपाल ने सात बीएमडब्लू कार की खरीद के लिए टेंडर जारी किया है। दस्तावेज़ों के मुताबिक इन सभी गाड़ियों का रंग सफेद होगा और इन्हें दिल्ली के वसंत कुंज स्थित लोकपाल कार्यालय में दो हफ्तों के अंदर डिलीवर करना है। टेंडर में यह भी कहा गया है कि सप्लायर को ये बीएमडब्लू कार चलाने के लिए लोकपाल के ड्राइवरों को सात दिन की खास ट्रेनिंग देनी होगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!