
प्रेमी ने प्रेमिका पर फेंका तेजाब
झुलसी महिला अस्पताल में भर्ती आरोपी गिरफ्तार
25 सालों से थे लिव-इन-रिलेशनशिप
मुंबई। व्यावसायिक नगरी मुंबई से एक दर्दनाक वारदात सामने आई है जहां एक 62 साल के व्यक्ति ने अपनी 25 साल से साथ रह रही पार्टनर पर तेजाब फेंक दिया। शुक्रवार को मुंबई के गिरगांव इलाके में एक 62 वर्षीय व्यक्ति को अपने लिव-इन पार्टनर पर एसिड फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
गिरगांव के फनस वाडी इलाके की रहने वाली पीड़िता इस घटना में 40 प्रतिशत झुलस गई है और उसका इलाज चल रहा है। आरोपी महेश पुजारी और महिला पिछले 25 सालों से लिव-इन-रिलेशनशिप में थे। हालांकि हाल के दिनों में दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही थीं। बताया जा रहा है कि महिला ने अक्सर कहा-सुनी के चलते आरोपी पर घर छोड़ने का दबाव बनाया। दो दिन से घर से बाहर रहने वाला महेश वापस आया और शुक्रवार सुबह 5.30 बजे पीड़िता पर उस वक्त तेजाब फेंक दिया। आरोपी को मुंबई की एलटी मार्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बाद भी लगातार खुले में बिकता
तेजाब
सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बाद भी तेजाब लगातार खुले में बिकता है। वहीं मुंबई में भी कई एसिड अटैक की घटनाए सामने आई हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक 2021 में देश में तेजाब फेंकने की 102 घटनाएं दर्ज की गई थीं। 2019 में यह संख्या 150 और 2020 में 105 थी। डाटा के मुताबिक पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में तेजाब फेंकने की सबसे ज्यादा घटनाएं देखी गईं। देश में हर साल होने वाले मामलों की लगभग आधी संख्या यहां से दर्ज हुई।

News Editor
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!