
गर्म कपड़े पहन कर सोना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक
इन बीमारियों का हो जाएंगे शिकार
नई दिल्ली। रात के समय गर्म कपड़े पहन कर सोना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। रात के समय गर्म कपड़े पहनने से न केवल ब्लड सर्कुलेशन स्लो होता है वही स्किन से संबंधित बीमारियों का भी सामना करना पड़ता है। आज आपको बताएंगे कि किन वजहों से आपको रात के वक्त स्वेटर पहनकर नहीं सोना चाहिए।
एक रिपोर्ट्स के मुताबिक रात के समय गर्म कपड़े पहनने से कई तरह की स्किन प्रॉब्लम हो सकती है।रात को गर्म कपड़े पहन कर सोने से शरीर में नमी की कमी हो जाती है ऐसे में आपको एग्जिमा तथा इचिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा मोजे पहन कर सोने की वजह से बैक्टीरियल इंफेक्शन हो सकता है। रात को स्वेटर या अन्य गर्म कपड़े पहन कर सोने से ब्लड प्रेशर भी बढ़ जाता है। स्वेटर या गर्म कपड़े रात के कारण रात में स्वेटिंग हो सकती है जिसका सीधा असर ब्लड प्रेशर पर पड़ता है ऐसे में रात को नार्मल कपड़े पहन कर सोने की सलाह दी जाती है।
आमतौर पर हम ठंड से बचाव के लिए स्वेटर या गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं। कभी-कभी ठंड ज्यादा होने की वजह से हम रात को भी स्वेटर पहन कर सोना उचित समझने लगते हैं लेकिन स्वेटर या गर्म कपड़े पहन कर सोने से शरीर में हवा का प्रेशर डाउन हो जाता है जिसकी वजह से शरीर का टेंपरेचर बढ़ जाता है। यदि हम काफी लंबे समय तक स्वेटर या गर्म कपड़े पहन कर सोते हैं तो हृदय से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
यदि हम ठंड से बचाव के लिए रात को भी स्वेटर पहन कर सो रहे हैं तो ऐसे में गर्म कपड़ों के रेशे भी कमजोर हो जाते हैं। रेशे कमजोर होने की वजह से कपड़ों की ड्युरेबिलिटी कम हो जाती है।
रात को ठंड से बचाव हेतु कंबल या रजाई का इस्तेमाल बेहतर है। यदि आप फिर भी गर्म कपड़े पहन कर सोना चाहते हैं तो सोने से पहले स्किन पर मॉइस्चराइजर अप्लाई कर ले तथा हल्की स्वेटर या गर्म कपड़े पहनकर सोएं। मालूम हो कि उत्तरी भारत में लुढ़कते तापमान के चलते ठंड अपने चरम पर है। ठंड से बचाव के लिए लोग गरम कपड़े की कई कई लेयर पहनकर घर से निकल रहे हैं। ठंड से बचाव के लिए कुछ लोग रात के समय भी गर्म कपड़े पहन कर सोते हैं।

News Editor
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!