Dark Mode
  • Saturday, 15 August 2026
कांकेर IED विस्फोट में DRG के तीन जवान शहीद

कांकेर IED विस्फोट में DRG के तीन जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक दुखद हादसे में DRG के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक अन्य जवान घायल है। पुलिस के अनुसार, सुरक्षा बल की टीम छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में कांकेर-नारायणपुर सीमा पर डी-माइनिंग और सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी। इसी दौरान पहले से बिछाए गए विस्फोटक को निष्क्रिय करने की कोशिश में अचानक धमाका हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि जवानों को संभलने का मौका नहीं मिला। घायलों को तुरंत बाहर निकाला गया, लेकिन तीन जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि घायल का इलाज जारी है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!