Dark Mode
  • Sunday, 17 May 2026
चारधाम यात्रा भारत की सनातन सांस्कृतिक चेतना का भव्य उत्सव

चारधाम यात्रा भारत की सनातन सांस्कृतिक चेतना का भव्य उत्सव

पीएम मोदी ने केदारनाथ के कपाट खुलने की दी शुभकामनाएं व बधाई
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के शुरु और बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने इस यात्रा को भारत की सनातन सांस्कृतिक चेतना का भव्य उत्सव बताया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा जगद्गुरु आदि शंकराचार्य, रामानुजाचार्य और माध्वाचार्य जैसी महान विभूतियों की विरासत को आगे बढ़ाने वाली है। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रेषित अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरती पर चारधाम यात्रा शुरु हो गई है।
उन्होंने कहा कि चारों धामों की यह यात्रा भारत की सनातन सांस्कृतिक चेतना का एक भव्य उत्सव है। जगद्गुरु आदि शंकराचार्य ने बद्रीनाथ और केदारनाथ की यात्राओं से भारतीय संस्कृति को एक नई दिशा दी थी। जगद्गुरु रामानुजाचार्य और जगद्गुरु माध्वाचार्य ने भी अपने धर्मविचारों को समृद्ध करने के लिए बद्रीनाथ की यात्रा की थी। ये चारों धाम हमारी शाश्वत आस्था और विश्वास के दिव्य केंद्र हैं। हर साल विविध भाषाओं, परंपराओं और संस्कृतियों के लोग यहां पहुंचते हुए एक भारत, श्रेष्ठ भारत के भाव को और सशक्त करते हैं। इस साल की यात्रा भी इसी परंपरा का विस्तार है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!