Dark Mode
  • Sunday, 17 May 2026
नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उनके इस फैसले के बाद यह माना जा रहा है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी की ओर से चुना जा सकता है। इस पद के लिए सम्राट चौधरी का नाम प्रमुख दावेदार के रूप में सामने आ रहा है।

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मुलाकात कर औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंपा। पिछले कई दिनों से उनके इस्तीफे को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। उनके पद छोड़ने के साथ ही बिहार की सत्ता अब नए नेतृत्व के हाथों में जाने की तैयारी में है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!