Dark Mode
  • Wednesday, 01 July 2026
बंगाल में भाजपा 126 सीटों पर आगे निकली

बंगाल में भाजपा 126 सीटों पर आगे निकली

असम पर बहुमत का आंकड़ा पार
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरलम समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना हो रही है। पश्चिम बंगाल के रुझानों में जहां भाजपा ने सौ का आंकड़ा पार कर लिया है, टीएमसी पर बढ़त बना ली है तो वहीं असम में पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। एक केंद्र शासित प्रदेश समेत देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में नतीजों की घड़ी आ गई है। वोटों की गिनती के साथ ही रुझान आने शुरू हो गए हैं। बंगाल के रुझानों में टीएमसी-बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं असम में बीजेपी आगे चल रही है जबिक केरलम में यूडीएफ को बढ़त दिख रही है। वहीं तमिलनाडु में सत्ताधारी डीएमके अपनी बढ़त को कायम किए हुए है। जिन पांच राज्यों के चुनाव नतीजे आज आ रहे हैं, उनमें पश्चिम बंगाल और असम के साथ ही केरल और तमिलनाडु भी शामिल हैं। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में रंगास्वामी राज जारी रहेगा या सत्ता बदलेगी, इसका फैसला भी आज आएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!